गाजियाबाद

Ghaziabad Weather in Hindi: गाजियाबाद में दिखा कोहरे और ठंड का प्रचंड रूप, जानिए कैसा रहेगा पूरे दिन मौसम का हाल

Today Ghaziabad weather in Hindi(Aaj Ghaziabad ka Mausam): गाजियाबाद में घने कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी बहुत कम दर्ज की गई है। शाम होते बर्फीली हवाओं के साथ तापमान का स्तर गिरा रहा है।

Image

गाजियाबाद में आज का मौसम

Ghaziabad Weather Report in Hindi: गाजियाबाद का मौसम रंग बदल रहा है। कुछ समय की धूप के बाद अब ठंड का प्रचंड रूप दिखने लगा है। पिछले दिनों निकली धूप के बाद लोगों को लगने लगा था कि अब गर्मियों की शुरुआत होगी। लेकिन शाम तक में मौसम ने फिर करवट ली और लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मंगलवार को सुबह की शुरुआत लोगों के लिए बड़ी मुश्किलों भरी रही है। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के साथ ठंड का कहर परेशानियां बढ़ा रहा है।

कैसा रहेगा आज गाजियाबाद का मौसम

गाजियाबाद के मौसम की बात करें तो घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई है। सड़कों पर विजिबिलिटी मात्र 20 से 30 मीटर रही है। ओस की बौछार बारिश के जैसा एहसास दे रही हैं। घने कोहरे के कारण सड़क यातायात अधिक प्रभावित दिख रहा है। तापमान की बात करें तो सुबह 6 बजे का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को होने वाली बारिश के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों में तापमान भी अलग-अलग दर्ज किया गया है। वसुंधरा की बात करें तो यहां का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इंदिरापुरम में तापमान 15 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया है। वहीं लोनी की बात करें तो दिल्ली से सटे इस इलाके का तापमान 15.5 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसके साथ ही इन सभी इलाकों में घना कोहरा बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा दी जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए हुए दिखाई देंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article