Ghaziabad Weather in Hindi: गाजियाबाद में आज का मौसम, धूप के साथ गलन भरी ठंड और बर्फीली हवाओं से परेशान हुए लोग

Today Ghaziabad weather in Hindi(Aaj Ghaziabad ka Mausam): गाजियाबाद में गलन भरी सर्दी के साथ बर्फीली हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। वहीं मौसम विभाग ने कोहरे को देखते हुए शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Ghaziabad Weather Report in Hindi: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ठंड का सितम धूप निकलने के बाद भी कम नहीं हो रहा है। गलन भरी सर्दी और बर्फीली हवाओं में लोगों को ठिठुरते हुए देखा जा सकता है। धूप खिली होने के दौरान लोगों को कुछ हद तक तो राहत मिलती है। मौसम विभाग ने गाजियाबाद समेत यूपी के कई इलाकों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां कोहरे के साथ भीषण ठंड का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की मानें तो गाजियबाद और यूपी में कई बार शीत दिवस की स्थिति बनी है।

28 Jan 2024 Ghaziabad Weather Report IMD Issues Orange Alert of Fog in City

गाजियाबाद में आज कैसा रहेगा मौसम

गाजियाबाद में एक समय ऐसा भी था, जब अधिकतम तापमान गिरकर 11 से 14 डिग्री के बीच पहुंच गया है। सामान्य स्थिति यूपी के कई शहरों में देखी गई थी। यूपी की सर्दी ने इस बार शिमला और मनाली जैसे बर्फीले इलाकों को मात तक दे थी। इस बार की ठंड में केवल बर्फ पड़ना ही बाकी रह गया था। मौसम विभाग के अनुसार, गाजियाबाद में कुछ दिनों तक खिली धूप रहेगी। लेकिन धूप का ये सिलसिला कुछ ही वक्त है।

End of Feed