गाजियाबाद

Ghaziabad Weather in Hindi: धूप खिलने के बाद लोगों को मिली राहत, जानें पूरा दिन कैसा रहेगा मौसम के मिजाज

Today Ghaziabad weather in Hindi(Aaj Ghaziabad ka Mausam): गाजियाबाद वालों को ठंड और कोहरे से कोई खास राहत नहीं मिली है। दोपहर के समय निकली धूप के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

Image

Ghaziabad Weather in Hindi: धूप खिलने के बाद लोगों को मिली राहत, जानें पूरा दिन कैसा रहेगा मौसम के मिजाज

Ghaziabad Weather: गाजियाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। ठंड के साथ पूरे राज्य में कोहरे की स्थिति बनी हुई है। कई इलाकों में घना कोहरा है तो कई इलाकों में मध्य कोहरा बना हुआ है। गाजियाबाद की बात करें तो गाजियाबाद में सुबह के समय मध्यम कोहरा रहा। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आज से लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि गाजियाबाद समेत पूरे यूपी में गलन वाली ठंड के साथ कोहरे का कहर बरस रहा है।

गाजियाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम

आईएमडी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। आईएमडी की मानें, तो गाजियाबाद में मध्यम कोहरा की स्थिति बनी रहेगी। यहां सुबह-शाम लोगों को ठिठुरते हुए देखा जा रहा है। गाजियाबाद में दोपहर के समय धूप खिली हुई है, जिसके चलते लोगों को ठंड से थोड़ी राहत प्राप्त हुई है।

इसके साथ ही आंशिक रूप में बादल छाये हुए हैं। गाजियाबाद में धूप निकलने के बाद तापमान में भी वृद्धि देखी गई। अभी का न्यूनतम तापमान 11 से 13 के बीच दर्ज किया गया है, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। गाजियाबाद के तापमान में वृद्धि के साथ ठंड और कोहरे में कमी आ सकती है।

गाजियाबाद की हवा खराब श्रेणी में

जहां एक तरफ गलन भरी ठंड और कोहरे के प्रकोप जारी है। वहीं दूसरी तरफ, गाजियाबाद की हवा भी खराब की श्रेणी में दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में AQI 311 दर्ज किया गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार