गाजियाबाद

Ghaziabad Weather in Hindi: गाजियाबाद में गलन भरी ठंड से परेशान लोग, गणतंत्र दिवस के बाद सर्दी से मिलेगी राहत

Today Ghaziabad weather in Hindi(Aaj Ghaziabad ka Mausam): आज गणतंत्र दिवस के दिन गाजियाबाद में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा और कड़ाके की ठंड से लोगों को कब राहत मिलेगी। आइए जानते हैं।

Image

गाजियाबाद में आज का मौसम (फोटो साभार - ट्विटर)

Ghaziabad Weather Report in Hindi: गाजियाबाद समेत पूरी यूपी में गलन वाली सर्दी सता रही है। गणतंत्र दिवस की सुबह भी घने कोहरे से ढकी हुई देखने को मिली। लोगों को इंतजार है कि कब उन्हें ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद में आज के बाद से गलनभरी ठंड से राहत मिल सकती है। गाजियाबाद में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि आज से दिन के समय धूप खिलने की संभावना जताई जा रही है। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है।

गाजियाबाद में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गुरुवार को गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं प्रदूषण की बात करें तो गुरुवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 269 दर्ज किया गया, जोकि खराब की श्रेणी में आता है।

यूपी में मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में गलन भरी ठंड का प्रकोप छाया हुआ है। आलम ये है कि गुरुवार को कई इलाकों का तापमान 4 डिग्री से भी नीचे चला गया। गुरुवार को सबसे ठंडे जिलों में कानपुर और चुर्क रहा, जिनका न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश में शीतलहर, अत्यधिक घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है, इसके अलावा पश्चिमी यूपी में पाला पड़ने की चेतावनी भी जारी की है। प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड और फॉग का रेड और ऑरेंज अलर्ट हैं, इनमें गाजियाबाद ऑरेंज अलर्ट के जिलों में शामिल है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article