गाजियाबाद

गाजियाबाद में कबाड़ी वाले ने नाबालिग से किया रेप, नशीला पदार्थ सुंघाकर दिया अंजाम; भीड़ ने दुकान में की तोड़फोड़

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित लिंक रोड क्षेत्र में 14 साल की एक लड़की से रेप के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए तोड़फोड़ की।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लिंक रोड इलाके से एक 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लोगों में आक्रोश दिखा और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए उसकी दुकान में घुसकर सामान बाहर फेंक दिया। साथ ही तोड़फोड़ किया और एक ई-रिक्शा में आग लगा दी। इधर, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

नाबालिग के साथ रेप

साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से गुरुवार को बताया कि बुधवार की शाम को लिंक रोड थाना क्षेत्र के बृज विहार चौकी इलाके में 14 साल की एक लड़की घर में अकेली थी, तभी कबाड़ का काम करने वाले दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने मारपीट कर उससे रेप किया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये भेजा गया है। घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता की चाची ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे लड़की बच्चों को खिला रही थी, तभी तीन-चार लोग पीछे के रास्ते घर में घुसे।

भीड़ ने की तोड़फोड़

उन्होंने कहा कि उस वक्त बिजली नहीं आ रही थी, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे रेप किया, आरोपी पड़ोस में ही कबाड़ का काम करते हैं। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को फांसी देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कबाड़ी की दुकान में घुसकर सामान बाहर फेंक दिया। एक ई-रिक्शा में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को सम्भाला।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article