Ghaziabad Weather Forecast Today in Hindi: गाजियाबाद समेत यूपी में सर्द हवाओं का सितम बरकरार है। इस बीच दोपहर में धूप के दर्शन हो रहे हैं, लेकिन हवाओं के कारण धूप का असर ज्यादा महसूस नहीं हो रहा है। गुरुवार को सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही थीं। हवाओं की रफ्तार करीब 23 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। आने वाले दिनों में बारिश के आसार भी बनते नजर आ रहे हैं। वैलेंटाइन डे के आसपास आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
गाजियाबाद में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है। दोपहर के समय यहां का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं रात के समय तापमान में गिरावट होने की संभावना है। रात में गाजियाबाद का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा।
कम मिलेगी ठंड से राहत
गाजियाबाद समेत पूरे प्रदेश में सर्द हवाओं का दौर चल रहा है। जिससे धूप भी बेअसर साबित हो रही है। आने वाले एक दो दिन तक यहां का मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। हालांकि हवा की रफ्तार में कमी हो सकती है। इस बीच धूप का खिलना जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में आसमान में बादल छाए रह सकते है।
