Ghaziabad Weather Forecast Today in Hindi: गाजियाबाद में सुबह का मौसम एक दम साफ है। यहां कोहरे से लोगों को पहले ही राहत मिल गई है। लेकिन दिनभर चल रही बर्फीली हवाओं से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। दोपहर में खिली धूप से जहां लोगों को लगता है कि अब ठंड से राहत मिलेगी, वहीं खिली धूप के साथ बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा रखी है। दोपहर के समय भले ही तापमान 20 डिग्री के पार है लेकिन बर्फीली हवाएं लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। जानें शाम में कैसा रहेगा गाजियाबाद का मौसम...
गाजियाबाद का तापमान
मौसम विभाग ने गाजियाबाद में आसमान साफ रहने के अनुमान लगाए हैं। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इलके अलावा सुबह और शाम में गलन रहेगी। बर्फीली हवाएं सुबह और शाम में ठंड बढ़ाएंगी। तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट भी देखी जाएगी। खिली धूप के साथ सर्द हवाओं के बीच गाजियाबाद का मौसम ठंडा बना हुआ है। Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही गाजियाबाद शहर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की उम्मीद है। दोपहर में तापमान में वृद्धि के साथ सुबह और शाम के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों तक इसी प्रकार बर्फीली हवाएं चलती रहेंगी।
कैसा रहेगा आज का मौसम
गाजियाबाद में मौसम साफ रहेगा। सुबह से दोपहर तक तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। धूप निकलने के बाद गाजियाबाद के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। शाम होते हुए गाजियाबाद का पारा फिर लुढ़कना शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में बर्फीली हवाएं के चलते गाजियाबाद के मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जाएंगा। पहाड़ों में बदल रहे मौसम और वहां से आने वाली बर्फीली हवाओं का सीधा असर गाजियाबाद और आस-पास के शहरों पर देखा जा रहा है। इसके अलावा आने वाले दिनों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी है।
