Ghaziabad Weather Forecast Today in Hindi: गाजियाबाद का मौसम पिछले कुछ दिनों से अपने अलग-अलग रूप दिखा रहा है। कभी बारिश, कभी कोहरा तो कभी सर्द हवाएं। गाजियाबाद सहित एनसीआर के कई क्षेत्रों में मौसम के मिजाज बदलते दिखाई दे रहे हैं। बुधवार से गाजियाबाद में बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। झमाझम बारिश के बीच ठंड का असर कम होने की बजाए बढ़ता दिख रहा है। लोगों के लिए परेशानियां और बढ़ रही है। बारिश के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद कह रहे गाजियाबाद के लोगों को कोहरे से कोई राहत नहीं मिली है। शून्य के बराबर दृश्यता के बीच लोगों का घरो से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
बुधवार से रुक रुककर हो रही झमाझम बारिश के बीच मौसम विभाग ने गाजियाबाद में शुक्रवार यानी आज घना कोहरा छाए रहने की जानकारी दी है। स्थिति को देखते हुए आईएमडी ने शहर में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि गाजियाबाद समते आस-पास के सभी इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो गाजियाबाद में हल्की बारिश की संभावना है।
गाजियाबाद में आज दिन भर कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के कुछ इलाकों में तापमान बढ़ा है तो वहीं कुछ इलाकों में तापमान सामान्य बना हुआ है। गाजियाबाद के तापमान पर आगे जानकारी देते हुए बताया गया है कि हवाएं चलने की स्थिति में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आपको बता दें कि आज शहर में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।
गाजियाबाद के आज के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान सुबह 9 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है। शहर में आंधी और बिजली कड़कने के साथ कोहरे का येलो अलर्ट जारी है। साथ ही हल्की बारिश की उम्मीद है। जहां आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंचा है वहीं गुरुवार को बारिश के साथ गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया था।
