गाजियाबाद

Ghaziabad Weather in Hindi: आज गरज के साथ होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा दिनभर मौसम

Today Ghaziabad weather in Hindi(Aaj Ghaziabad ka Mausam): गाजियाबाद में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बुधवार दोपहर से गाजियाबाद में बारिश की शुरुआत हुई है। आज भी यहां पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Image

गाजियाबाद में आज मौसम (फोटो साभार - istock)

Ghaziabad Weather Report in Hindi: गाजियाबाद में बुधवार से मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार दोपहर से गाजियाबाद समेत यूपी के कई हिस्सों में बारिश हुई है। इस दौरान कभी हल्की बूंदाबांदी तो कभी बारिश देखने को मिली है। आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना है। आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। बुधवार को 8 बजकर 30 मिटन से गुरुवार को 5 बजकर 30 मिनट के बीच 18.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

आज गाजियाबाद का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आज गाजियाबाद में आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज यहां का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बुधवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। शुक्रवार को गाजियाबाद में बारिश होने के कोई आसार नहीं है। हालांकि घना कोहरा छाए रहने की संभावना जरूर है।

जल्द वापस लौटेगी ठंड

स्काईमेट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तरी पहाड़ियों पर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मौसम में यह बदलाव हुआ है। दो फरवरी को पहाड़ियों में बर्फबारी और बारिश कम होगी। जिसके कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी। आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में शीतलहर चल सकती है। जिसके चलते ठंड की वापसी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी से मैदानी इलाकों में मौसम साफ होगा और ठंड में इजाफा होगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article