25 फीसद डिस्काउंट के साथ गाजियाबाद में घर खरीदने का सपना होगा पूरा, 10 हजार फ्लैट्स पर मिलेगा ऑफर

दिल्ली-NCR में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। यूपी सरकार ने NCR के प्रमुख शहर गाजियाबाद में करीब 10 हजार अनसोल्ड सरकारी फ्लैटों की कीमतों में 25 प्रतिशत तक कटौती को मंजूरी दे दी है। नई प्राइसिंग गाइडलाइंस के तहत समय पर भुगतान पर अतिरिक्त छूट भी मिलेगी, जिससे फ्लैट और सस्ते हो जाएंगे।

दिल्ली-NCR में घर का सपना अगर आप भी देख रहे हैं तो गाजियाबाद में आपका सपना पूरा हो सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद में लंबे समय से खाली पड़े सरकारी फ्लैटों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने गाजियाबाद में विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद के करीब 10 हजार अनसोल्ड फ्लैटों की कीमतों में 25 फीसद तक की कटौती को मंजूरी दे दी है। नई राज्यव्यापी प्राइसिंग गाइडलाइंस के तहत यह फैसला लिया गया है। इसका मकसद फ्लैटों की बिक्री तेज करने के साथ ही विभिन्न विकास एजेंसियों के बीच कीमतों में एकरूपता लाना भी है।

Ghaziabad Flats scheme

गाजियाबाद में सस्ता घर खरीदने का मौका

किस योजना में कितने फ्लैट

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण यानी GDA के करीब 1748 और आवास विकास परिषद के लगभग 8000 फ्लैट अनसोल्ड हैं। आवास विकास परिषद के यह अनसोल्ड फ्लैट तीन बड़ी योजनाओं में मौजूद हैं। इसमें सिद्धार्थ विहार की गंगा-यमुना और हिंडन योजना में करीब 4 हजार फ्लैट हैं, जबकि मंडोला आवासीय योजना में भी करीब 4000 फ्लैट ही शामिल हैं।

End of Feed