130 KM/घंटा होगी ट्रेन की रफ्तार, वेस्ट यूपी का ये रेल रूट हुआ हाईटेक; चंद मिनटों में पूरा होगा सफर

उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेल रूट पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ सकेंगी। इसको हाईस्पीड ट्रैक बनाने के लिए नई सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग सिस्टम को मजबूत किया गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को गति देने के लिए कवायत तेज है। उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेल खंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए कदम उठाया है। इस रूट पर अब ट्रेनों की गति अधिकतम ट्रेनों की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक करने की तैयारी की जा रही है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी और कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे।

Ghaziabad Meerut Saharanpur Rail Upgrade

भारतीय रेल (फोटो-Istock)

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के हवाले से नार्दन रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि यह प्रोजेक्ट 15 अप्रैल को उस समय परिचालन उपलब्धि तक पहुंची, जब गाड़ी संख्या 12903 गोल्डन टैंपल मेल ने अप दिशा में उन्नत खंड को सुरक्षित रूप से पार किया, जो नई सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग प्रणालियों के सफल एकीकरण का प्रमाण है। जानकारी के मुताबिक, यह केवल क्रासिंग का सफल इंटरलाकिंग, जिसमें मॉर्डन इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर, एफ्ट्रोनिक्स की ओर से रिमोट टर्मिनल यूनिट और इंटीग्रेटेड पावर सप्लाई सिस्टम स्थापित की गई। इसके अति मेरठ छावनी और पाबली खास रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग और विजुअल डिस्प्ले यूनिट सिस्टम में सशोधन किए गए हैं। यही नहीं रेल की हाई स्पीड गति सुनिश्चित करने के लिए 90 रूट्स का परीक्षण सत्यापन सफलता के साथ किया गया।

End of Feed