शहर

महीसागर पुलिस पर बड़ा हमला, लाठियों, कुल्हाड़ी से जवानों को किया घायल; जानें क्यों उग्र हुए लोग

गुजरात के महीसागर चुनावी पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला से कई जवान घायल हो गए। पुलिस द्वारा अपनी पहचान बताने के बावजूद भीड़ उग्र हो गई और लाठियों, कुल्हाड़ी व अन्य हथियारों से हमला कर दिया।

Image

महीसागर पुलिस पर बड़ा हमला

महीसागर : जिले के संतारामपुर तहसील में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां चुनावी पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया। बटकवाड़ा गांव के पास हुई इस वारदात ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, संतारामपुर पुलिस की टीम स्थानीय स्वराज्य चुनाव को ध्यान में रखते हुए बटकवाड़ा से फतेपुरा जाने वाले रास्तों पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक सामान लेकर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की।

पुलिस टीम ने तुरंत बाइक का पीछा शुरू किया और रजत फलिया तक पहुंच गई। यहाँ बाइक सवार अपनी गाड़ी नदी किनारे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने गांव में शोर मचाया, जिससे कुछ ही समय में 15 से 20 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

ये पुलिसकर्मी घायल

दिलीप मानसिंहभाई रजत, अल्पेश मानसिंहभाई रजत और लालसिंह हकराभाई रजत समेत अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। पुलिस द्वारा अपनी पहचान बताने के बावजूद भीड़ उग्र हो गई और लाठियों, कुल्हाड़ी व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। कुछ जवानों को जमीन पर गिराकर उनके गले दबाने तक की कोशिश की गई।

इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। घायल पुलिसकर्मियों को पहले संतारामपुर सरकारी अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए लुणावाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में 15 से 20 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल