गाजियाबाद में कलयुगी बेटों ने कर डाली माता-पिता की हत्या, नौकरी करने के लिए कहते थे...दोनों आरोपी भाई हिरासत में

Crossing Republic Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में दो सगे भाइयों ने माता-पिता की हत्या की। पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को हिरासत में लिया। बेरोजगारी और घरेलू विवाद बनी वजह।

Ghaziabad Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सगे भाइयों ने मामूली विवाद के बाद अपने ही माता-पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी बेटों को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।

गाजियाबाद में कलयुगी बेटों ने कर डाली माता-पिता की हत्या, नौकरी करने के लिए कहते थे...दोनों आरोपी भाई हिरासत में

गाजियाबाद में कलयुगी बेटों ने कर डाली माता-पिता की हत्या, नौकरी करने के लिए कहते थे...दोनों आरोपी भाई हिरासत में

भीमनगर में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष

पुलिस को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने के अंतर्गत आने वाले भीमनगर इलाके में एक घर के भीतर भीषण झगड़े और लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जब गंगाशरण के मकान पर पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर स्तब्ध रह गई। घर के भीतर गंगाशरण और उनकी पत्नी विमलेश लहूलुहान अवस्था में गंभीर रूप से घायल पड़े थे। पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को पास के नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने गंगाशरण और उनकी पत्नी विमलेश दोनों को मृत घोषित कर दिया।

End of Feed