शहर

ई-रिक्शा चलाकर परिवार पालने वाला ड्राइवर बना 'अरबपति'! बैंक अकाउंट में दिखा ₹7,596,951,951.16 करोड़ रुपये का बैलेंस

बिहार के एक ई-रिक्शा चालक के खाते में अचानक अरबों रुपये की राशि दिखाई देने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बैंक बैलेंस देखकर चालक और उसका परिवार हैरान रह गया, जबकि मोहल्ले में इस खबर की चर्चा तेज हो गई। मामला बैंक प्रबंधन तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने खाताधारक से संपर्क कर जांच शुरू कर दी।

Image

ई-रिक्शा चलाक शिव कुमार पटेल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gaya E-Rickshaw Driver News: बिहार के गया एक शहर में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करने वाले एक चालक के बैंक खाते में अचानक अरबों रुपये की राशि दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। बैंक खाते में उपलब्ध बैलेंस ₹7,596,951,951.16 (7 अरब 59 करोड़ 69 लाख 51 हजार 951 रुपये) दर्ज होने की जानकारी सामने आते ही खाताधारक खुद भी हैरान रह गया। कुछ ही देर में यह खबर पूरे मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। मामले की जानकारी बैंक प्रबंधन तक पहुंची तो उन्होंने खाताधारक को फिलहाल किसी भी प्रकार का वित्तीय लेनदेन न करने और मोबाइल बैंकिंग या फोन से जुड़े किसी भी विकल्प में छेड़छाड़ से बचने की सलाह दी है।

ई रिक्शा चलाकर होता है परिवार का गुजारा

दरअसल, यह पूरा मामला गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी मोहल्ले के रहने वाले शिव कुमार पटेल से जुड़ा है। शिव कुमार पटेल जो कि एक साधारण परिवार के मुखिया हैं, ई रिक्शा चलाकर अपने घर की देखरेख करते हैं। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धा पेंशनभोगी हैं।

सीएसपी केंद्र पर हुई जानकारी

शनिवार को शिव पटेल अपने खाता से पेंशन की राशि निकालने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बागेश्वरी मोहल्ले स्थित सीएसपी केंद्र पर गए। उन्होंने आधार कार्ड के जरिए ₹ 1000/- की निकाले। इसके बाद उनके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर एक मैसेज आया। पर्याप्त बैलेंस वाले जगह पर जब सीएसपी संचालक की नजर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी शिव पटेल को दी। उसने बताया कि उनके अकाउंट में सात अरब रुपये से अधिक का बैलेंस है।

आग की तरह फैली खबर

फिर क्या शिव पटेल के अचानक अरबपति बन जाने की बात आग की तरह फैल गई। मजाक में लोग कहने लगे कि अब शिव पटेल अरबपति बन गए! इस पूरे मामले पर शिव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर जो बैंक बैलेंस बता रहा है वह ₹7, 596, 951,951.16 है। उन्होंने बताया कि एक पड़ोसी की मदद से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्टेशन रोड शाखा के मैनेजर से बात कर पूरा प्रकरण बताया गया है।

बैंक मैनेजर ने शिव कुमार से कही क्या बात?

शिव कुमार ने बताया कि मैनेजर ने उन्हें कहा कि सेकंड सैटरडे (Second Saturday) को लेकर बैंक बंद है और रविवार को बैंक बंद ही रहता है। इसलिए वह सोमवार को बैंक में आएं। उन्होंने बताया कि मैनेजर ने किसी तरह के लेनदेन और मोबाइल फोन के साथ छेड़छाड़ करने से मना कर दिया है। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और घर से लेकर बाहर तक लोग इस बात को से परेशान हैं कि आखिर अचानक इतनी बड़ी रकम शिव पटेल के बैंक खाते में किसने डाली? या फिर किसी तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा कैसे हुआ?

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article