Delhi Fire: घर में लगी आग बुझाते समय गैस सिलेंडर में धमाका, पुलिस-दमकलकर्मी समेत 13 लोग घायल

दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में एक मकान में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान एक गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में पुलिस और दमकलकर्मियों समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi News: दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में रविवार सुबह एक मकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान घर के अंदर रखे एक गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। जिससे मौके पर मौजूद पुलिस और दमकलकर्मी समेत 13 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Delhi house fire

मजलिस में घर में लगी आग बुझाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर

उत्तर-पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि मजलिस पार्क के सी-ब्लॉक स्थित एक मकान में आज सुबह करीब 9 बजे आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। लेकिन आग की लपटें इतनी तेजी से फैल रही थीं, कि आसपास के मकानों को भी इससे खतरा पैदा हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया।

End of Feed