FSSAI का बड़ा आदेश : अब खाने-पीने के उत्पादों में अश्वगंधा की पत्तियों पर पूरी तरह रोक, सिर्फ जड़ का ही होगा इस्तेमाल।

खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य उत्पादों में अश्वगंधा (विथानिया सोम्निफेरा) के उपयोग के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। कहा है कि 2016 के विनियमों के अनुसार, स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों में केवल अश्वगंधा की जड़ों और उनके अर्क के उपयोग की अनुमति है। अगर, इसके अलावा कोई अन्य तत्व शामिल हैं तो उसके सेवन से परहेज करें।

आजकल कई लोग आयुर्वेदिक हेल्थ सप्लीमेंट्स के रूप में अश्वगंधा युक्त उत्पादों को शामिल करते हैं। अगर आप भी ऐसे किसी उत्पाद का सेवन करते हैं, तो अब थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। दरअसल, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अश्वगंधा की पत्तियों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने सप्लीमेंट के पैकेट पर दी गई सामग्री (Ingredients) की जानकारी जरूर जांच लें। यदि उसमें जड़ों की बजाय पत्तियों या उनके अर्क का जिक्र है, तो उसका इस्तेमाल तत्काल प्रभाव से बंद कर देना चाहिए।

Ashwagandha Use advisory

अश्वगंधा के इस्तेमाल पर FSSAI का बड़ा आदेश

जड़ों के इस्तेमाल को मान्यता

End of Feed