Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर तैयारी होगी तेज, गेट खुलने का बदलेगा समय; जानें क्या है भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यवस्था

Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व को लेकर प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, दर्शन के समय व अन्य संबंधित मुख्य बिंदुओं को शामिल करते हुए एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें जन्माष्टमी की रात में होने वाली मंगला आरती का लाइव प्रसारण करने का अनुरोध भी किया गया है।

Banke Bihari Mandir: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को है। इसे देखते हुए वृंदावन बांके बिहारी जी के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले कुछ सालों से बांके बिहारी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ठाकुर जी के मनोरक दर्शन करने के लिए यहां हर दिन भक्तों की भीड़ लगी रहती है। बता दें कि बांके बिहारी कॉरिडोर की रिव्यू पिटीशन को लेकर 5 अगस्त को सुनवाई हुई थी। इस सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार से जन्माष्टमी पर भीड़ प्रबंधन को लेकर जवाब मांगा था। भीड़ प्रबंधन के इंतजामों को लेकर अब प्रशासन न एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कई संबंधित मुद्दों को शामिल किया गया है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए और उन्हें उनके आराध्य के दर्शन हो सकें इसे ध्यान में रखते हुए कई बिंदुओं को शामिल किया गया है।

Banke Bihari Mandir

बांके बिहारी मंदिर में गेट खुलने का बदलेगा समय

दर्शन का समय बढ़ाने की मांग

प्रशासन द्वारा तैयार रिपोर्ट में दर्शन का समय बढ़ाने की मांग की गई है। बता दें कि अभी ठाकुर जी के दर्शन का समय सुबह और शाम की पाली को मिलाकर सवा 8 घंटे करीब का है। इसे बढ़ाकर 12 घंटे करने का अनुरोध किया जा रहा है, ताकि भक्त भगवान के दर्शन कर सकें। भीड़ के कारण कई भक्त दर्शन करने चूक जाते हैं। इसके साथ ही ठाकुर जी को गर्भगृह की बजाए जगमोहन में विराजित करने का भी अनुरोध किया गया है।

End of Feed