प्राचीन काल के वंग से लेकर आधुनिक युग के पश्चिम बंगाल तक, जानें कैसे पड़ा भारत के इस राज्य का नाम?

भारत का इतिहास समय के साथ बदलते नामों और पहचान की अनोखी कहानी बयान करता है, जहां हर शहर और राज्य अपने अतीत की झलक समेटे हुए है। इसी कड़ी में आइए जानें पश्चिम बंगाल के नाम की दिलचस्प कहानी।

West Bengal Old Name: भारत का इतिहास बेहद समृद्ध और प्राचीन रहा है। समय के साथ कई शहरों और राज्यों के नाम बदलते रहे हैं, जिनमें उस दौर के साम्राज्यों, संस्कृतियों और शासकों की झलक मिलती है। उदाहरण के तौर पर, आज का पटना कभी पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था, जो मगध साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। इसी तरह चेन्नई को पहले मद्रास और वाराणसी को काशी कहा जाता था। पर आज हम आपको एक ऐसे राज्य के बारे जिसका इतिहास बेहद ही अनोखा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पश्चिम बंगाल की, जो इन दिनों विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2026) की तैयारियों में व्यस्त है। ऐसे में आइए जानें भारत के इस दिलचस्प राज्य का नाम कैसे पड़ा?

West Bengal Old Name (AI Image)

पश्चिम बंगाल का पुराना नाम (AI Image)

क्या था बंगाल का पुराना नाम?

पश्चिम बंगाल का वर्तमान नाम उसके प्राचीन इतिहास और विभिन्न शासकों के प्रभाव से विकसित हुआ है। यह क्षेत्र कभी ‘गौड़’ या ‘गौड़ा’ नामक प्राचीन राज्य और ‘वंग’ नाम से पहचाना जाता था। समय के साथ अलग-अलग राजवंशों और राजनीतिक बदलावों ने इसके नाम को नया रूप दिया। आइए इसके नाम के विकास को समझते हैं। प्राचीन काल यानी वैदिक युग और महाभारत के समय इस क्षेत्र को ‘वंग’ कहा जाता था। यह एक शक्तिशाली समुद्री क्षेत्र माना जाता था, जो व्यापार और नौवहन के लिए प्रसिद्ध था।

End of Feed