Steel Plant Fire: सूरत के स्टील प्लांट में आग लगने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की दर्दनाक मौत

Surat Steel Plant Fire: सूरत के हजारी औद्योगिक क्षेत्र में स्थिति एक स्टील प्लांट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग लगने से चार मजदूरों की मौत हो गई और एक घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जलता हुआ कोयला फैल जाने से प्लांट के एक हिस्से में आग लगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Surat Steel Plant Fire: गुजरात के सूरत में हजीरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इस्पात संयंत्र में मंगलवार शाम को आग लग गई। जिसमें चार श्रमिकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना में मारे गए चार लोगों में से तीन के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि कोरेक्स प्लांट में एक उपकरण के फेल होने से यह हादसा हुआ।

fire

सांकेतिक फोटो

हादसे के दौरान लिफ्ट में थे चारों व्यक्ति

सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया लिमिटेड (एएम/एनएस इंडिया) में यह घटना हुई। उन्होंने बताया, ‘‘हमें यह जानकारी मिली है कि जलता हुआ कोयला अचानक फैल जाने से संयंत्र के एक हिस्से में आग फैल गयी। आग लगने से चार मजदूरों की मौत हो गई। वे इस दौरान संयंत्र की लिफ्ट में थे।’’गहलोत ने बताया कि पुलिस के साथ-साथ कारखाने का निरीक्षक घटना की जांच करेंगे। हजीरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

End of Feed