LIVE

आज का मौसम, 1 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: नए साल पर दिल्ली-यूपी में कोल्ड डे, पहाड़ों पर दिखेगी बर्फबारी, जानें कल के मौसम का हाल

Pooja KumariUpdated Jan 1, 2025, 18:19 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 1 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: नए साल पर दिल्ली-यूपी में कोल्ड डे, पहाड़ों पर दिखेगी बर्फबारी, जानें कल के मौसम का हाल

आज का मौसम, 1 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: नए साल पर दिल्ली-यूपी में कोल्ड डे, पहाड़ों पर दिखेगी बर्फबारी, जानें कल के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: आज दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ होगी। बुधवार को कई इलाकों में कोल्ड डे भी रह सकता है। राष्ट्रीय राजधानी के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी आज ठंडा दिन रहने का अलर्ट है। वहीं पहाड़ी राज्यों में जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने के आसार हैं। हिमाचल में आज मौसम साफ रह सकता है। वहीं उत्तराखंड में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अन्य राज्यों में आज और कल के मौसम का हाल इस प्रकार है:

JAN 01, 2025 18:19 IST

राजस्थान में गुरुवार को सर्दी से मिल सकती थोड़ी राहत

राजस्थान में कोहरे और शीतलहर के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार मंगलवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर और सीकर में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया। पूरे दिन घना कोहरा रहने और सर्द हवाएं चलने से इन शहरों में दिन में भी रात जैसी सर्दी रही। केन्द्र ने बृहस्पतिवार से कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई है।
JAN 01, 2025 17:16 IST

कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच फिर से बर्फबारी के आसार

कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है और घाटी में एक बार फिर बर्फबारी के आसार हैं। कश्मीर क्षेत्र में बुधवार से एक के बाद एक कुल दो बार पश्चिमी विशोभ का लगातार प्रभाव पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ एक से दो जनवरी तक जम्मू कश्मीर को प्रभावित करेगा, जिससे बुधवार शाम से बृहस्पतिवार सुबह तक कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
JAN 01, 2025 15:52 IST

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली में आंशिक रूप से धूप रहने की संभावना है। सुबह की धुंध के कारण दृश्यता कम रह सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
JAN 01, 2025 14:27 IST

दिल्ली में जारी रहेगा शीतलहर का कहर

दिल्ली में साल की शुरुआत शीतलहर और कोहरे के साथ हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी शहर के लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। बताया जा रहा है कि राजधानी दिल्ली में अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।
JAN 01, 2025 13:07 IST

जम्मू-कश्मीर पटनीटॉप में नए साल 2025 के अवसर पर जश्न मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।

JAN 01, 2025 12:13 IST

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में ताज़ा स्नोफॉल के बाद बर्फ की सफेद चादर में ढकी नजर आई।

JAN 01, 2025 11:01 IST

चंडीगढ़ में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

JAN 01, 2025 10:44 IST

आज का मौसम LIVE: दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह छाया हल्का कोहरा

JAN 01, 2025 10:27 IST

आज का मौसम LIVE: जम्मू और कश्मीर की भद्रवाह घाटी बर्फ की चादर से ढकी

JAN 01, 2025 09:24 IST

आज का मौसम LIVE: श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -1 डिग्री तक गिरा, डल झील पर दिखी बर्फ की चादर

JAN 01, 2025 08:25 IST

आज का मौसम LIVE: उत्तराखंड में शुष्क रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरे का असर दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी देहरादून में 1 से 5 जनवरी के दौरान मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है।
JAN 01, 2025 06:50 IST

आज का मौसम LIVE: हिमाचल प्रदेश में आज साफ रहेगा मौसम


हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत होगी। मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी को मौसम साफ रहने के आसार है। 2 जनवरी को बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इस दौरान कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा जैसे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
JAN 01, 2025 06:50 IST

आज का मौसम LIVE: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट


जम्मू-कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। साथ ही बर्फबारी भी खूब देखने को मिल रही है। कई इलाकों में पहले से ही बर्फ की चादर जमी हुई है। नए साल के पहले दिन भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आज बादल छाए रहने के भी आसार है।
JAN 01, 2025 06:50 IST

आज का मौसम LIVE: दिल्ली में ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों में शरण ले रहे बेघर लोग

JAN 01, 2025 06:50 IST

आज का मौसम LIVE: दिल्ली में नए साल पर मौसम


दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा भी कहीं-कहीं देखने को मिल सकता है। इस दिन हवा की रफ्तार बढ़कर 14 से 18 किमी प्रति घंटा हो सकती है। आज दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर ठंडा दिन रहने की भी संभावना है। दिल्ली में नए साल के पहले दिन अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है।
JAN 01, 2025 06:51 IST

आज का मौसम LIVE: यूपी में आज कोल्ड डे का अलर्ट


उत्तर प्रदेश में ठंड कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड पड़ रही है। धूप न निकलने से दिन में भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। साथ ही तापमान में गिरावट लगातार जारी है और सर्द हवाएं भी चल रही है। यूपी में नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड के साथ हो रही है। आज यूपी में शीत दिवस होने की चेतावनी जताई गई है। दिनभर मौसम साफ रह सकता है। लेकिन सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा कहीं-कहीं छाने के आसार हैं।