महाराष्ट्र के गुंजेवाही क्षेत्र में बाघ के हमले में चार महिलाओं की मौत; ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Maharashtra News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तहसील के गुंजेवाही जंगल क्षेत्र में बाघ के हमले में चार महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले (Chandrapur tiger attack) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगल में बाघ के हमले में चार महिलाओं की मौत हो गई। यह घटना सिंदेवाही तहसील के गुंजेवाही जंगल क्षेत्र में हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग इस घटना के बाद बेहद डरे हुए हैं और वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मृतकों की पहचान कावदुबाई दादाजी मोहुरले (45), अनुबाई दादाजी मोहुरले (46), संगीता संतोष चौधरी (36) और सुनीता कौशिक मोहुरले (33) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी महिलाएं किसी काम से जंगल क्षेत्र के आसपास गई थीं, तभी अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

Chandrapur tiger attack

चंद्रपुर के जंगल में बाघ के हमले से बड़ा हादसा

हमले में चारों की मौके पर ही मौत

इस हमले में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में जुटी हुई है ताकि उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जा सके और आगे किसी भी तरह की घटना को रोका जा सके। सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त वन विभाग की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

End of Feed