शहर

नासिक में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने कार को उड़ाया; चार की मौत

महाराष्ट्र के नासिक में एक ट्रक और कार के बीच भीषण भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

नासिक: जिले में एक राजमार्ग पर ट्रक का टायर फटने के बाद ट्रक एक कार से टकरा गया जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई और दो यात्री घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे मुंबई-आगरा राजमार्ग पर अदगांव के पास हुई।

इनकी हुई मौत

उन्होंने बताया कि नासिक से ओजार की ओर जा रहे ट्रक का टायर फट गया और वह विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टकरा गया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार रहमान सुलेमान तंबोली (48), उनके रिश्तेदार अरबाज चंदूभाई तंबोली (21), सीज्जू पठान (40) और अक्षय जाधव (24) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि ये लोग सताना शहर से नासिक जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अग्निशमन दल ने क्षतिग्रस्त कार को काटकर शव निकाले। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक बापू अहिरे (51) और सचिन म्हस्के (45) घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अदगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article