लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते वक्त डूबने से चार लोगों की मौत, परिवार में पसरा मातम

यूपी के लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते वक्त चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को घाघरा नदी में नहाते समय चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। इनकी मौत के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

drown

सांकेतिक फोटो।

नदी में नहाते वक्त हादसा

पुलिस उपायुक्त प्रदीप ने बताया कि सुबह पढ़ुवा थाना क्षेत्र में तेलियर गांव के एक ही परिवार के पांच सदस्य घाघरा नदी में नहाने गये थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान वे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गये।

End of Feed