शहर

गुजरात के अमरेली में दर्दनाक हादसा, कार में बंद हुए चार बच्चों की दम घुटने से मौत

गुजरात के अमरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अमरेली में एक कार में चार बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते अचानक कार का दरवाजा बंद हो गया और चारों बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। जब यह हादसा हुआ बच्चों के माता-पिता खेत में काम करने के लिए गए थे-

Image

गुजरात में कार में बंद होन से बच्चों की मौत (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Amreli News: गुजरात के अमरेली जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अमरेली में चार बच्चे खेलते-खेलते एक कार में बंद हो गए, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि यह घटना शनिवार को अमरेली के रंधिया गांव में हुई और इसमें जान गंवाने वाले बच्चे मध्य प्रदेश के रहने वाले एक कृषि श्रमिक दंपति के थे।

सात साल की उम्र के थे चारों पीड़ित

देसाई ने कहा कि माता-पिता सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने सात बच्चों को घर पर छोड़कर भरत मंदानी के खेत में काम करने चले गए थे। चार बच्चे घर के पास खड़ी खेत मालिक की कार में बैठ गए। देसाई ने बताया कि चारों पीड़ित दो से सात साल की उम्र के थे और उन्होंने कार को अंदर से बंद कर लिया था, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई।

दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब बच्चों के माता-पिता और कार मालिक शनिवार शाम को वापस आए, तो उन्हें चार बच्चों के शव मिले। देसाई ने बताया कि घटना के संबंध में अमरेली (तालुका) थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article