शहर

पंजाब के पूर्व CM चरणजीत ने कांग्रेस पर दलितों की उपेक्षा का लगाया आरोप, कहा- पार्टी में बड़े पदों से रखा गया दूर

पंजाब कांग्रेस में दलित बनाम जट्ट सिख प्रतिनिधित्व को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। एक बैठक में दलितों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न मिलने की बात सामने आने के बाद विवाद खड़ा हुआ, हालांकि चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐसे किसी बयान से इनकार करते हुए इसे उनके खिलाफ साजिश बताया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस जाति के आधार पर फैसले नहीं लेती और पार्टी ने चन्नी को कई बड़े पद देकर दलित नेतृत्व को प्रतिनिधित्व दिया है।

Image

पंजाब के पूर्व CM चरणजीत ने कांग्रेस पर दलितों की उपेक्षा का लगाया आरोप, कहा- पार्टी में बड़े पदों से रखा गया दूर

Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस में दलित वर्सेज जट्ट सिख राजनीति शुरू हो गई है। शनिवार को पंजाब कांग्रेस के SC विंग की मीटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि पंजाब कांग्रेस में दलितों को सही प्रतिनिधित्व न मिलने की शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी राज्य अध्यक्ष, नेता विपक्ष, और छात्र और महिला विंग पर जट्ट सिख चेहरे हैं। दलितों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।वहां मीटिंग में बैठे दलित नेताओं ने इस बात पर उनके पक्ष में नारे बाजी भी कर दी थी।हालांकि चरणजीत चन्नी ने इस घटना से साफ तौर पर इनकार किया है।

इस घटना का वीडियो अभी पब्लिक नहीं हुआ है पर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने वो वीडियो दिखाई है जिसमें चन्नी ये बोलते हुए दिखे हैं। इस मसले पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा है कि मीटिंग के अंदर क्या हुआ ये मैं नहीं बता सकता क्योंकि ये पार्टी का अंदरूनी मामला है । लेकिनचन्नी की बातों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि चन्नी को पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाया। वो दो विधानसभा सीटों से चुनाव हारे थे मगर पार्टी ने उन्हें जालंधर से लोक सभा चुनाव लड़वाया और वे जीते।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के परमानेंट मेंबर हैं चन्नी

जब वे विधानसभा में नेता विपक्ष बने थे तो सुनील जाखड़ को हटाकर उन्हें CLP नेता बनाया गया था। चन्नी कांग्रेस वर्किंग कमेटी के परमानेंट मेंबर हैं। तो ऐसा नहीं कह सकता कोई कि कांग्रेस में दलितों को प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक सेकुलर पार्टी है और जाती और धर्म पर आधारित निर्णय नहीं लेती है।

मेरे खिलाफ झूठा प्रोपेगैंडा फैलाया जा रहा: चरणजीत सिंह चन्नी

वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैं मानस की जात सबसे एक पहचानो के गुरुओं की फिलॉसफी को मानता हूं और मैंने किसी भी मीटिंग में किसी जाति कम्युनिटी के बारे में कुछ नहीं कहा है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मेरे खिलाफ झूठा प्रोपेगैंडा फैलाया जा रहा है, मैं चमकोर साहिब की धरती का बेटा हूं और मैं किसी जाति कम्युनिटी के खिलाफ कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को उन्हें बड़े पद देने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि मैंने इन पदों पर बैठकर लोगों की आवाज उठाई है और पार्लियामेंट में भी मैंने पंजाब और किसानों समेत खेत मजदूरों के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि मैं हर क्लास की बात करता हूं और प्रधानमंत्री के गुस्से का भी सामना किया है और किसी भी किसान पर एक्शन नहीं लेने दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक गुलदस्ता है और अगर हम इसमें सबको साथ लेकर चलेंगे तो पार्टी भी मजबूत होगी और सरकार भी बनेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 20... और देखें

End of Article