शहर

Uttarkashi Cloudburst: हर्षिल में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान, ‘राम तेरी गंगा मैली’ की वादी हुई वीरान!

उत्तरकाशी जिले के हर्षिल इलाके में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। यहां बादल फटने और भूस्खलन के कारण आई बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ और मलबे ने हर्षिल थाना और पास स्थित भारतीय सेना का बेस कैंप गंभीर रूप से क्षति पहुंचाई है।

Image

हर्षिल वैली में बाढ़ से तबाही

Flood in Harshil Valley: उत्तरकाशी जिले के हर्षिल इलाके में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। यहां बादल फटने और भूस्खलन के कारण आई बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ और मलबे ने हर्षिल थाना और पास स्थित भारतीय सेना का बेस कैंप गंभीर रूप से क्षति पहुंचाई है। इसी खूबसूरत घाटी में मशहूर फिल्म राम तेरी गंगा मैली की शूटिंग हुई थी।

राहत और बचाव कार्य में जुटी टीम

प्राकृतिक खूबसूरती से भरी हर्षिल वैली में साल 1985 में राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की शूटिंग हुई थी। लेकिन मौसम की मार ने इस घाटी की प्राकृतिक छटा को बुरी तरह प्रभावित किया है। बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण घाटी में तबाही देखने को मिल रही है। फिलहाल सेना और आपदा प्रबंधन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिससे इस आपदा से प्रभावित इलाकों में हालात को फिर से सामान्य किया जा सके।

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी देहरादून और आसपास के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। जिसके बाद मकान ढहने, पेड़ गिरने और जलभराव की घटनाएं सामने आईं। आज भी पूरे उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी में आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही तूफान आने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article