Floating Restaurant: UP में लीजिए ‘फ्लोटिंग रेस्टोरेंट' में बैठकर खाने का मजा, नहीं मिलेंगी 'थूक लगी रोटियां'!

Floating Restaurant: गोरखपुर में रामगढ़ ताल पर निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 'फ्लोट' नाम के इस ‘फ्लोटिंग रेस्टोरेंट’ का उद्घाटन हो गया है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि रोटियों पर कथित रूप से थूकने और फलों के जूस में पेशाब मिलाने की घटनाएं यहां नहीं मिलेंगी।

Floating Restaurant: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां रामगढ़ ताल में एक ‘फ्लोटिंग रेस्टोरेंट’ का उद्घाटन किया तथा अराजक तत्वों द्वारा रोटियों पर कथित रूप से थूकने और फलों के जूस में पेशाब मिलाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इस भोजनालाय में लोगों को ‘थूक लगी रोटियां’ नहीं मिलेंगी। आदित्यनाथ ने कहा कि यह अच्छी बात है कि लोगों को कम से कम हापुड़ वाला जूस या थूक लगी रोटियां नहीं परोसी जाएंगी। यहां जो भी परोसा जाएगा, वह शुद्ध होगा।

सीएम ने कीं ये टिप्पणी

मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी पिछले सप्ताह गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में फलों के रस में पेशाब मिलाकर बेचने के आरोप में दुकान के मालिक की गिरफ्तारी और उसके 15 साल के बेटे को हिरासत में लिये जाने के बाद की है। इसी तरह गत 12 सितंबर को सहारनपुर जिले में एक रेस्त्रां में एक किशोर द्वारा रोटी बनाते समय उस पर कथित रूप से थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद रेस्त्रां के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया था।

End of Feed