शहर

Floating Restaurant: UP में लीजिए ‘फ्लोटिंग रेस्टोरेंट' में बैठकर खाने का मजा, नहीं मिलेंगी 'थूक लगी रोटियां'!

Floating Restaurant: गोरखपुर में रामगढ़ ताल पर निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 'फ्लोट' नाम के इस ‘फ्लोटिंग रेस्टोरेंट’ का उद्घाटन हो गया है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि रोटियों पर कथित रूप से थूकने और फलों के जूस में पेशाब मिलाने की घटनाएं यहां नहीं मिलेंगी।

Image

गोरखपुर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Floating Restaurant: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां रामगढ़ ताल में एक ‘फ्लोटिंग रेस्टोरेंट’ का उद्घाटन किया तथा अराजक तत्वों द्वारा रोटियों पर कथित रूप से थूकने और फलों के जूस में पेशाब मिलाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इस भोजनालाय में लोगों को ‘थूक लगी रोटियां’ नहीं मिलेंगी। आदित्यनाथ ने कहा कि यह अच्छी बात है कि लोगों को कम से कम हापुड़ वाला जूस या थूक लगी रोटियां नहीं परोसी जाएंगी। यहां जो भी परोसा जाएगा, वह शुद्ध होगा।

सीएम ने कीं ये टिप्पणी

मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी पिछले सप्ताह गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में फलों के रस में पेशाब मिलाकर बेचने के आरोप में दुकान के मालिक की गिरफ्तारी और उसके 15 साल के बेटे को हिरासत में लिये जाने के बाद की है। इसी तरह गत 12 सितंबर को सहारनपुर जिले में एक रेस्त्रां में एक किशोर द्वारा रोटी बनाते समय उस पर कथित रूप से थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद रेस्त्रां के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया था।

तीन मंजिला रेस्टोरेंट में 150 लोग कर सकते हैं भोजन

इससे पहले जून में नोएडा में पुलिस ने दो लोगों को जूस में थूक मिलाकर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसी साल श्रावण मास में राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर खाद्य स्टॉल, फल विक्रेताओं के लिए दुकान मालिकों के नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया था। उसके इस आदेश की खासी आलोचना हुई थी। सरकार ने तर्क दिया था कि उसके इन निर्देशों का उद्देश्य पारदर्शिता को बढ़ावा देना था। गोरखपुर में रामगढ़ ताल पर निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 'फ्लोट' नाम के इस ‘फ्लोटिंग रेस्टोरेंट’ का निर्माण 17 अगस्त, 2022 को शुरू हुआ। अधिकारियों के मुताबिक 9,600 वर्ग फुट के इस तीन मंजिला रेस्टोरेंट में एक बार में 150 लोग भोजन कर सकते हैं।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article