LPG संकट के बीच गुरुग्राम में फटा गैस सिलेंडर, बिहार के 5 मजदूर झुलसे

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के खेड़की माजरा गांव में खाना बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर के फटने से पांच मजदूर झुलस गए। यह हादसा शुक्रवार रात गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में आग लगने के कारण हुआ। सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स भेजा गया।

Gurugram Gas Cylinder Explosion: जहां एक और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण लोगों को एलपीजी गैस की चिंता सता रही है और दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं तो वहीं, हरियाणा में गुरुग्राम जिले के खेड़की माजरा गांव में कथित तौर पर खाना बनाते समय पांच किलोग्राम का एक छोटा गैस सिलेंडर फटने से पांच मजदूर झुलस गए।

​Five Workers Injured After Gas Cylinder Explosion During Cooking in Gurugram​

गुरुग्राम में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से पांच मजदूर घायल (सांकेतिक फोटो)

किराए के कमरे में हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार को हुई और हादसे की चपेट में आए लोगों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, बिहार के छह मजदूर खेड़की माजरा गांव में बिट्टू नामक स्थानीय व्यक्ति के घर में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे।

End of Feed