गुरदासपुर के औसी हब इमिग्रेशन सेंटर के बाहर दनादन फायरिंग, कॉल करके मचाया तहलका; सामने आई वजह

मीग्रेशन सेंटर के स्टॉफ का कहना है कि सेंटर के मालिक हरमन कंग विदेश गए हुए हैं। उन्हें फिरौती के लिए पहले भी कई फोन आ चुके हैं। गुरुवार शाम करीब छह बजे एक नौजवान वहां आया और इमीग्रेशन मालिक के बारे में पूछने लगा। जब स्टाफ ने बताया कि वे विदेश गए हुए हैं, तो वह वहां से चला गया और कुछ ही देर में वापस आकर उसने सीढ़ियों में खड़े होकर दो फायर कर दिए।

चंडीगढ़ : पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जेल रोड पर स्थित औसी हब इमिग्रेशन सेंटर के बाहर उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने वाले युवक फायरिंग करने के बाद मौके से फरार होते हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं।

Hub Immigration Centre  Firing Case

(सांकेतिक फोटो-Istock)

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार युवकों ने इमिग्रेशन सेंटर के बाहर दो राउंड फायर किए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से दो खोखे भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इमिग्रेशन सेंटर के मालिक को कुछ दिन पहले फिरौती के लिए कॉल भी आई थी। फिलहाल इमिग्रेशन सेंटर का मालिक ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की गई।

End of Feed