शहर

Lakhisarai News: छठ पूजा के आखिरी दिन हुई फायरिंग, एक ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भूना, 3 की मौत

छठ पूजा का आखिरी अर्घ्य देकर घर लौट रहे एक परिवार के 6 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल है।

Image

एक परिवार के 6 लोगों को मारी गोली

Lakhisarai News: बिहार के लखीसराय में छठ पूजा के आखिरी दिन दहशत में बदल गया। जहां कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला में एक ही परिवार के छह लोगों पर एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। फायरिंग के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

बेटी के आशिक ने चलाई गोली

आज छठ पूजा का आखिरी दिन था, जिस कारण पूरा परिवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देकर घरलौट रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उनपर गोलियां बरसा दी। जानकारी के मुताबिक फायरिंग करने वाले युवक का नाम आशीष चौधरी है। जिसका करीब तीन सालों से इस परिवार की बेटी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिवार वाले आशीष से अपनी बेटी की शादी कराना नहीं चाहते थे। इसी बात पर कुछ दिन पहले आशीष का इस परिवार से विवाद हुआ था। इसी बात से गुस्साए आशीष ने इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। जिसमें दो भाइयों राजनंदन और चंदन कुमार के साथ बहन दुर्गा कुमारी की मौत हो गई है। वहीं पिता शशि भूषण झा, उनकी बहू प्रीति और लवली झा की हालत नाजुक है।

हथियार पुलिस के हाथ लगा

लखीसराय पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुआ हथियार बरामद कर लिया है। 9 एमएम पिस्टल से इस घटना को अंजाम दिया गया। आशीष अभी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!