Tamil Nadu News: तमिलनाडु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बाइकर्स का एक ग्रुप तिरुचिरापल्ली में बाइक चलाते हुए स्टंट कर रहा है। बाइक चलाते हुए इन बाइकर्स को पटाखे भी फोड़ते हुए देखा गया। इस पर त्रिची पुलिस ने ऐक्शन लिया है।
बाइक पर आतिशबाजी करना कुछ युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
त्रिचि के एसपी डॉ वरुण कुमार ने बताया कि त्रिची जिला पुलिस ने सड़क पर स्टंट करने के लिए अलग-अलग आईपीसी धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें वायरल वीडियो की पुष्टि त्रिची जिला पुलिस ने भी की है।
