
शहरों के ताज़ा समाचार, 15 नवंबर 2023 LIVE: सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर पहुंचा लखनऊ, अंतिम दर्शन के लिए सहारा शहर में रखा गया, जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बस दुर्घटना में 37 की मौत
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 15 नवंबर 2023 LIVE: सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में एक बस दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हो गई। मुजफ्फरनगर में रेप का मुकदमा वापस लेने का दबाव डालने पर लड़की नेआत्महत्या कर ली। यूपी में दो समूहों के बीच झड़प में 20 लोग घायल हो गए हैं। देशभर में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार की देर रात मुंबई में निधन हो गया है। हरियाणा के रोहतक में एक पिता ने अपने 4 बच्चों को जहर दे दिया तो वहीं, पटियाला में दिव्यांग टीचर ने सुसाइड कर लिया। इसके अलावा एल्विश यादव केस में शामिल सांप तस्कर राहुल की डायरी में एल्विश और राहुल के कई मीडिएटर्स के नाम सामने आए हैं। वहीं, दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है।