शहर

Kaushambi News: प्लाईवुड गोदाम में ब्लास्ट से 4 मकान ध्वस्त, 5 घायल

कौशांबी की मनौरी बाजार स्थित प्लाईवुड की दुकान में शुक्रवार की रात भीषण ब्लास्ट के बाद आग लग गई। धमाके से 4 घर ध्वस्त हो गए। इस हादसे में एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हुए हैं।

Image

प्लाईवुड गोदाम में ब्लास्ट से 4 मकान ध्वस्त

Photo : Times Now Digital

कौशांबी: जिले के थाना पिपरी क्षेत्र स्थित मनौरी बाजार की एक प्लाईवुड के गोदाम में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस भीषण धमाके में 4 मकान ध्वस्त हो गए। हादसे में बच्चे समेत 5 लोग घायल हो गए। हालांकि, आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया, लेकिन आग से बड़े नुकसान का अनुमान है।

अवैध तरीके से पटाखे बनाने की आशंका

दरअसल, मनौरी बाजार में रहने वाले हिमांशु केसरवानी व अन्य लोग बूंदी का कारखाना चलाते थे। रिहायसी इलाके में कारखाना है। मकान सतीश केसरवानी का है, जिसमें अचानक धमाका हुआ और साथ में 3 अन्य मकानों को भी जमींदोज कर दिया। धमाका होते ही आग बेकाबू हो गई। स्थानीय लोगों ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दी। वहीं, रास्ता साकरा होने के चलते फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच पाई तो ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूत्रों की मानें तो इस बूंदी के कारखाने के ऊपर अवैध रूप से कथित तौर पर पटाखे जैसा कुछ बनाया जा रहा था। हालांकि, पुलिस पटाखा बनाने की बात से इनकार कर रही।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article