शहर

नोएडा में चलता डंपर बना आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान

नोएडा में एक चलते हुए डंपर आग लग गई। आग लगने के बाद ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना बीती देर रात की है, जब पर्थला से फेज-2 की ओर जा रहे डंपर में अचानक आग पकड़ ली।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Noida News: नोएडा में बीती देर रात एक डंपर में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे डंपर को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने पुलिस और फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई।

पर्थला से फेज-2 जा रहा था डंपर

जानकारी के अनुसार, बीती रात हिंडन नदी के पुल पर पर्थला से फेज-2 की ओर जा रहे एक डंपर में अचानक आग लग गई। यह सीएनजी और पेट्रोल से चलने वाला डंपर था। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग डंपर के केबिन में लगी थी।

ड्राइवर ने बचाई अपनी जान

आग लगते ही ड्राइवर ने वाहन को रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग पूरे डंपर में फैल गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय प्रशासन और फायर सर्विस विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बता दें कि अक्सर यह देखने को मिल रहा है कि सीएनजी की गाड़ियों में शॉर्ट सर्किट की वजह से जल्दी आग पकड़ रही हैं। लगातार लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वाहनों की सर्विस बाहर से न करा कर संबंधित वाहन के सर्विस स्टेशन में ही करवाएं। कोई भी वायरिंग अगर पुरानी और ढीली हो तो उसे तुरंत ठीक करवाएं।

इनपु- आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article