शहर

Delhi News: सफदरजंग एयरपोर्ट के उड़ान भवन कार्यालय परिसर में लगी आग, मचा हड़कंप

दिल्ली स्थित सफदरजंग हवाई अड्डे के पास उड़ान भवन कार्यालय परिसर में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है।

Image

Delhi News: सफदरजंग एयरपोर्ट के उड़ान भवन कार्यालय परिसर में लगी आग, मचा हड़कंप

दिल्ली: सफदरजंग हवाई अड्डे के पास उड़ान भवन कार्यालय परिसर में बुधवार अपराह्न आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। उड़ान भवन में नागर विमानन मंत्रालय के कई कार्यालय हैं। डीएफएस के अनुसार, आग इमारत के भूमिगत तल में लगी।

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि अपराह्न 12 बजकर 54 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। बेसमेंट के बैटरी रूम से आग लगने की सूचना मिली थी और अब इस पर काबू पर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को इमारत से बाहर निकालने में मदद की। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article