गुजरात में एयरफोर्स का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश, लगी भीषण आग; एक पायलट सुरक्षित एक की तलाश जारी

गुजरात के जामनगर में बुधवार की देर शाम एक भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। क्रैश होने के बाद प्लेन में भीषण आग लग गई। जब ये दुर्घटना हुई उस दौरान विमान में दो पायलट मौजूद थे।

जामनगर : जिले में बुधवार रात भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है। विमान में दो पायलट थे, जिनमें से एक ने सुरक्षित इजेक्ट कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। यह घटना जामनगर के सुवर्णा रोड गांव के पास हुई, जहां प्लेन के क्रैश होने के बाद भीषण आग लग गई। चारों तरफ धुआं-धुआं नजर आने लगा। आग की लपटों से आस-पास के इलाके में डर का माहौल है। जिस जगह पर प्लेन क्रैश हुआ, वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार, क्रैश होने के बाद प्लेन कई टुकड़ों में बंट गया है। प्लेन के क्रैश होने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस क्रैश को लेकर वायुसेना की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Fighter plane crashed in  Jamnagar

जामनगर में फाइटर प्लेन क्रैश

बताया जा रहा है हादसा तकनीकि खराबी के कारण हुआ है। जामनगर के एसपी प्रेमसुख डेलू के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त होने वाला विमान भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान है। एक पायलट सुरक्षित बाहर निकला, दूसरे की तलाश जारी है। एक पायलट को बचा लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, दूसरे पायलट को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है।

End of Feed