दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी गर्मी, यूपी में चलेंगी तेज हवाएं; जानें कैसा रहेगा अन्य शहरों में मौसम का हाल
आज का मौसम, 03 April 2025, IMD Winter Weather Forecast Today, Sardi Ka Mausam, Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Fog Forecast, Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में मौसम अजब-गजब बना हुआ है। जहां दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का एहसास हो रहा है वहीं, यूपी में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार और राजस्थान में भी भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। इस बीच पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में उत्तर भारत में फिर मौसम बदला रहेगा। कहीं तेज हवाएं चलेंगी तो कहीं बेमौसम बारिश देखने को मिलेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल -
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी गर्मी, यूपी में चलेंगी तेज हवाएं; जानें कैसा रहेगा अन्य शहरों में मौसम का हाल
गाजियाबाद में तापमान
नोएडा में तापमान
तेज हवाओं से गिरा दिल्ली का तापमान
यूपी के इन जिलों में चलेंगी तेज हवाओं
हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, जिसके कारण तापमान में कमी दर्ज की जा रही है और ठंड का एहसास हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिले में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं।
दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली में बीते दिनों चली तेज हवाओं के बाद अब मौसम गर्म होने लगा है। यहां तापमान बढ़ता जा रहा है। लेकिन रात के समय अभी भी हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में शहर का तापमान और बढ़ेगा और दिल्ली के लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा।
राजस्थान में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बीते दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन अभी करीब 3 से 4 दिनों तक लू का दौर थमा रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि आज अलवर और भरतपुर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
बिहार में मौसम का हाल
बिहार में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बढ़ते तापमान के बीच आने वाले दिनों मौसम यू-टर्न मारने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
यूपी में बदली मौसम की चाल
उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदल गई है। यूपी के निवासियों को अब गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह-शाम वाली ठंडक का एहसास होगा।
