UP : उन्नाव में मालगाड़ी के आगे कूद गए बाप-बेटी, क्यों दी जान?

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक पिता-पुत्री ने अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना के बाद घंटो तक रेल रूट बाधित रहा।

उन्नाव : जिले में पिता-पुत्री ने मालगाड़ी के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गंगाघाट थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब पौने नौ बजे कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर शुक्लागंज क्षेत्र में सहजनी फाटक के पास की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मालगाड़ी को आता देख यश गुप्ता (45) और उनकी 14 वर्षीय बेटी ने रेलवे लाइन पर छलांग लगा दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अभी तक आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

Death

(सांकेतिक फोटो-Istock)

डाउन लाइन पर रुका रहा रेल यातायात

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा कारणों से डाउन लाइन को कुछ समय के लिए रेल यातायात रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस कुछ देर रुकी रहीं।

End of Feed