शहर

Fatehpur Murder Case: दुबई से पति ने दी थी पत्नी की हत्या की सुपारी, देवर ने गैंगरेप कर उतारा मौत के घाट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2024, 05:46 PM IST

यूपी के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में खुलासा कर दिया है। दुबई में बैठे पति ने अपने चचेरे भाई को पत्नी की हत्या करने के लिए सुपारी दी थी।

Image

फतेहपुर महिला की हत्या का खुलासा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

फतेहपुर: जिले के ललौली थाना क्षेत्र में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, दुबई में बैठे पति ने अपने चचेरे भाई को पत्नी की हत्या करने के लिए सुपारी दी थी। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि 20 जनवरी के दिन सुबह ललौली थाना क्षेत्र के आबू मोहम्मदपुर गांव के पास राकेश कुमार के अर्धनिर्मित मकान के बाहर बने सीवर टैंक में एक महिला का न्यूड शव मिला था, जिसके शरीर पर चोट के गहरे निशाने थे। महिला के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

चचेरे देवर से प्रेम प्रसंग

वहीं, जांच के दौरान पुलिस को महिला के पति छोटू लोधी, जोकि 6 माह पहले दुबई गया था और अपने चचेरे भाई ननकू लोधी उर्फ सूरज को 3 लाख रुपये में पत्नी की हत्या कराने के लिए सुपारी दी, जिसमें एक लाख ननकू को मिलना था और दो लाख रुपये हत्या करने वाले सुपारी किलर को। बताया जा रहा है कि महिला का अपने चचेरे देवर ननकू लोधी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसके बाद जेठ पुत्तन के संपर्क में आने पर पूरे गांव में चर्चा होने पर पति ने हत्या की साजिश रची थी।

सिर कूचकर सीवर टैंक में फेंका शव

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 15 जनवरी के दिन चचेरे देवर ननकू लोधी ने भाभी की हत्या के लिए परिवार के ही रोहित लोधी 20 वर्ष, रामचंद्र उर्फ पुत्तू 23 वर्ष, शिवम उर्फ पंचम 24 वर्ष, सोनू लोधी 21 वर्ष के साथ पहले एक जगह पर शराब पिया, उसके बाद एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी और ईंट से सिर कूचकर सीवर टैंक में फेंक दिया था।

चार आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी तारकेश्वर राय क्राइम ब्रांच सहित 5 टीमों ने मिलकर घटना में शामिल 4 आरोपियों को नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो बाइक, महिला का मोबाइल फोन बरामद कर चारों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। फरार देवर ननकू लोधी और पति की तलाश की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article