किसानों ने फूंक दिए 50 ट्रैक्टर, हिसंक प्रदर्शन में अन्नदाताओं का पारा हाई; हजारों टन गन्ना जलकर राख

आंदोलनकारी किसान मुधोल कस्बे के पास सिद्दापुरा में स्थित चीनी मिल को घेरने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने मिल के सामने खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टरों में आग लगा दी। मिल के बाहर 200 से ज्यादा ट्रैक्टर खड़े थे।

बागलकोट : कर्नाटक के बागलकोट जिले में गन्ना मिल मालिकों से 3,500 रुपए प्रति टन गन्ने की कीमत की मांग कर रहे किसानों का विरोध-प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक हो गया। आंदोलनकारियों ने गन्ने से लदे 50 से अधिक ट्रैक्टरों को आग लगा दी। यह घटना मुधोल के पास महालिंगपुरा कस्बे के पास संगनाकट्टी क्रॉस की है। अनुमान है कि आग में हजारों टन गन्ना जलकर खाक हो गया। राज्य सरकार ने किसानों और कारखाना मालिकों के साथ बैठक के बाद गन्ने की कीमत 3,300 रुपए प्रति टन तय की थी।

Farmers protest in Karnataka

कर्नाटक में किसानों का प्रदर्शन

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आंदोलनकारी किसान मुधोल कस्बे के पास सिद्दापुरा में स्थित चीनी मिल को घेरने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने मिल के सामने खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टरों में आग लगा दी। मिल के बाहर 200 से ज्यादा ट्रैक्टर खड़े थे।

End of Feed