MP : खेत से खाते तक किसानों की चिंता, ग्वालियर से सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश; बोले-अन्नदाता समृद्ध तो मध्यप्रदेश संपन्न

ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों के कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल, कृषक कवच योजना और 200 पैक्स कार्यालयों का शुभारंभ करते हुए सिंचाई, बिजली, ऋण और पशुपालन योजनाओं की जानकारी दी।

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि है और किसानों के कल्याण के लिए खेतों से लेकर उनके खातों तक विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने 2 सितंबर को ग्वालियर में आयोजित बलराम जयंती महोत्सव और सहकारिता सम्मेलन में किसानों पर पुष्प वर्षा की तथा कई नई सुविधाओं का शुभारंभ किया।

Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम ने ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल, कृषक कवच योजना, नवपंजीकृत 200 पैक्स समितियों के कार्यालयों और ग्वालियर में अपेक्स बैंक की संभागीय शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री बलराम ने कृषि को प्रकृति और स्वावलंबन से जोड़ा। भारतीय संस्कृति में खेती को सर्वोत्तम माना गया है और किसान अपने अथक परिश्रम से देश को समृद्ध बनाता है। प्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और अब दिन के समय भी बिजली देने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता ढाई साल में 6 हजार मेगावॉट बढ़कर 25 हजार से 31 हजार मेगावॉट हो गई है। सरकार का लक्ष्य अगले ढाई वर्षों में सिंचाई का रकबा 60 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का है।

End of Feed