Farmer Protest : शंभू बॉर्डर पथराव के बीच पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, एक्‍शन से प्रदर्शनकारी किसान हुए उग्र

Farmer Protest, Delhi Chalo Protest : पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। दरअसल, यहां पर पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए हैं। जिससे हालात बिगड़ गए हैं।

Farmer Protest, Delhi Chalo Protest : पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर होते हुए किसान आगे बढ़ ही रहे थे कि अचानक से हंगामा शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा पथराव किए जाने के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए। पुलिस के एक्‍शन से किसान और भी ज्‍यादा भड़क गए और उनकी पुलिस से झड़प शुरू हो गई। बता दें कि, किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनज़र दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। यहां पर कंटीले तारों की बैरीकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या मे पुलिस फोर्स तैनात है। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसनों की हर गतिविधि पर ड्रोन से भी नजर भी रखी जा रही है। इन सबके बीच रजोकरी बॉर्डर पर भीषण जाम की स्थिति बनी है।

​farmers protest haryana, delhi news, farmers protest delhi border, farmers protest in noida, farmers protest noida today, farmers protest gurgaon, delhi noida border farmers protest, farmers protest latest news today, farmers protest chandigarh, किसान आंदोलन, शंभू बॉर्डर पर पथराव, दिल्‍ली चलो मार्च

शंभू बॉर्डर पर बवाल।

दिल्‍ली में धारा-144 लागू

केन्द्र सरकार से वार्ता विफल होने के बाद किसानों ने आज दिल्ली कूच का ऐलान किया है। किसानों के कूच औऱ पिछली बार के किसान आंदोलन के समय हुए बवाल को देखते हुए दिल्ली पुलिस दिल्ली मे धारा 144 लगा रखी है। दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन का कहना है कि, किसी भी स्थिति मे किसान दिल्ली में प्रवेश न कर पाएं इसके लिए दिल्ली पुलिस ने हर तरह की व्यवस्था कर रखी है।

End of Feed