फरीदाबाद स्कूल हादसा: धूप में दर्दनाक सजा, बदला CCTV एंगल और मिटाए सबूत! जानिए 6 अनसुलझी गुत्थियां

फरीदाबाद के एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बिरयानी खाने को लेकर हुए विवाद के बाद बच्ची को कड़ी धूप में घंटों सजा दी गई, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के दिन छात्रा ने अपनी क्लास से यह कहकर छुट्टी ली थी कि वह शौचालय जा रही है, लेकिन थोड़ी देर बाद वह तीसरी मंजिल की छत पर पाई गई और वहां से नीचे गिर गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद हादसे ने स्कूल के अंदर के माहौल और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Faridabad School Incident

फरीदाबाद छात्रा मौत मामला

मृतका के पिता का गंभीर आरोप है कि बच्चों के बीच बिरयानी खाने को लेकर हुए एक मामूली विवाद के बाद उनकी बेटी को कई घंटों तक तेज धूप में खड़ा रखकर सजा दी गई थी। इससे वह काफी मानसिक तनाव में थी। हालांकि, स्कूल प्रशासन इन आरोपों को पूरी तरह नकार रहा है। इस पूरी घटना के बाद 6 ऐसे मुख्य सवाल सामने आ रहे हैं, जिनके जवाब पुलिस और जांच एजेंसियों को तलाशने हैं:

End of Feed