Faridabad: खाना लाने में हुई देरी, शादी पार्टी में वेटर के सीने पर उतार दीं गोलियां; हत्या से मचा तहलका

एनसीआर के फरीदाबाद शहर में आयोजित एक शादी समारोह में वेटर का काम कर रहे शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है शादी में शामिल होने आए युवकों ने वेटर से कुछ खाने का ऑर्डर दिया था, जिसे लाने में उसे देरी हो गई। लिहाजा, उन्हों उसकी हत्या कर दी।

फरीदाबाद: सैनिक कॉलोनी में एक शादी समारोह में खाना लाने में देरी के लिए एक वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हत्या के पांच घंटे के भीतर ही घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बड़खल के रहने वाले इमरान खान द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसका भतीजा मुबारक उर्फ बादशाह आदर्श कॉलोनी स्थित एक रेस्तरां में वेटर का काम करता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि शुक्रवार रात मुबारक अपने ठेकेदार फकरुद्दीन के कहने पर सैनिक कॉलोनी में जय लखानी नाम के व्यक्ति की शादी में काम करने गया था।

Murder

(सांकेतिक फोटो)

क्यों हुई हत्या

पुलिस ने खान की शिकायत के हवाले से बताया कि कार्यक्रम में मोहित नाम का एक व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा था। उन्होंने मुबारक को टेबल पर कुछ खाने का सामान लाने को कहा। मुबारक को थोड़ी देर हो गयी और इस देरी के कारण मोहित व उसके दोस्त ने उसे गाली देना शुरू कर दिया।

End of Feed