Faridabad में एक सबजेक्ट में फेल हुआ 8वीं का छात्र, फांसी लगाकर दी जान

फरीदाबाद में आठवीं कक्षा के छात्र ने एक विषय में अनुत्तीर्ण होने के कारण आत्महत्या कर ली। छात्र सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुआ था।

फरीदाबाद : जिले में एक निजी स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र ने एक विषय में फेल होने के बाद कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 31 का रहने वाला छात्र सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुआ था। परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए थे, जिसके बाद से वह तनाव में था।

Student Sucide in Faridabad

(सांकेतिक फोटो)

अधिकारियों ने बताया कि स्कूल से लौटने पर लड़के ने पहली मंजिल पर अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया और जब देर शाम तक वह बाहर नहीं आया तब उसकी मां देखने के लिए ऊपर गयीं। दरवाजा बंद पाकर मां ने कमरे के पीछे से जाकर देखा तो लड़के को लटका हुआ पाया। मां के चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

End of Feed