Faridabad सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा, बेटे और बहू की पिटाई से तंग आकर बुजुर्ग ने की थी आत्महत्या, 10 दिन बाद दर्ज हुई FIR

Faridabad: ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 87 में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सोसाइटी की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बुजुर्ग के पास से मिले सुसाइड नोट में बेटा और बहू द्वारा पीटे जाने की बात सामने आई है। हैरान करने वाली बात यह है की मामले के 10 दिन बाद पुलिस ने बेटे और बहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Faridabad: हरियाणा में फरीदाबाद जिले के ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 87 स्थित एक बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से एक बुजुर्ग व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन अब इस मामले ने एक नया मोड़ आया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की मृत्यु को लेकर उसके पास मिले सुसाइड नोट से एक बड़ा खुलासा हुआ है।इस नोट के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति ने बेटे और बहू की पिटाई के तंग आकर सुसाइड किया। पुलिस ने बेटे और बहू पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए बीएनएस की धारा 108, 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया।

Crime News

फरीदाबाद सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा

बेटा-बहू से परेशान बुजुर्ग ने दी जान

जानकारी के अनुसार, रॉयल हिल्स सोसायटी की पांचवी मंजिल से कूदकर बुजुर्ग द्वारा आत्महत्या करने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग की जेब से एक सुसाइड नोट मिला था। इस नोट के आधार पर पुलिस ने बीते 4 मार्च की रात को मृतक बुजुर्ग का बेटा जो कि निजी कंपनी में काम करता है और बहू जो कि अध्यापिका है, के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए बीएनएस की धारा 108, 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि आत्महत्या की यह घटना बीते 22 फरवरी की है। लेकिन एक्शन लेते हुए घटना के 10 दिन बाद बेटे और बहू के खिलाफ अब मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed