फरीदाबाद

​फरीदाबाद में 10वीं की छात्रा से चलती कार में रेप, दुष्कर्म के बाद बीच रास्ते पर छोड़कर भागे आरोपी

फरीदाबाद के तिगांव में एक 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ चलती कार में दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चलती कार में अगवा कर 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ। जानकारी के अनुसार, शनिवार को छात्रा अपने स्कूल जाने के लिए निकली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

फरीदाबाद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 7.30 बजे छात्रा अपने स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसी समय आरोपियों ने छात्रा को कार में अगवा कर अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद बीच रास्ते में लड़की को छोड़कर वे फरार हो गए।

नाबालिग छात्रा अपने घर पहुंची और उसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। परिजन पीड़िता को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, छात्रा सुबह 7.30 बजे अपने छोटे भाई को पास के स्कूल में छोड़ने के बाद दूसरे गांव में अपने स्कूल जाने के लिए निकली थी। इस दौरान एक कार से दो युवकों ने उसे रास्ते में रोककर जबरन कार में डाल लिया। इसके बाद उन्होंने चलती कार में दुष्कर्म किया।

कार में घुमाते रहे आरोपी

नाबालिग ने बताया कि आरोपी उसे कार में घुमाते रहे। साथ ही, उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। दोपहर बाद वे उसे कार से फेंककर भाग गए। वो किसी तरह से घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिवार ने रविवार को पुलिस में मामले की सूचना दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस संबंधित तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article