फरीदाबाद

पलवल में मरम्मत के दौरान गैस पाइपलाइन में विस्फोट, कई दुकानें जलकर राख; एक की मौत

पलवल में गैस पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट होते ही आस पास की कई दुकानें जलकर राख हो गईं। इसके साथ ही एक व्यक्ति की मौत भी हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Palwal News: हरियाणा के पलवल में मंगलवार को गैस पाइपलाइन से रिसाव के कारण हुए भीषण विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट पुराने जीटी रोड पर लाला लाजपत राय पार्क के पास हुआ। उन्होंने बताया कि एक सरकारी ‘जेसीबी’ मशीन से एक चाय की दुकान के पास पानी की पाइपलाइन ठीक की जा रही थी, उसी दौरान विस्फोट होने से घटनास्थल पर भगदड़ मच गई।

कई दुकानें जलकर राख

उन्होंने बताया कि आग के कारण कई दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिनमें से तीन मंजिला एक इमारत भी है। आग में ‘जेसीबी’ मशीन समेत कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

एक व्यक्ति की मौत

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भगदड़ के दौरान पलवल के शिव विहार कॉलोनी निवासी हरिचंद सिंगला (50) आग की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गयी।। पुलिस ने बताया कि सिंगला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article