Haryana Nikay Chunav Results: भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत, 9 शहरों में बने मेयर, कांग्रेस की करारी हार

हरियाणा नगर निगम चुनाव का आज रिजल्ट सामने आया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली है। राज्य के 10 में से 9 शहरों में बीजेपी के मेयर बने हैं। हालांकि मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को इस बार करारी शिकस्त मिली है।

Haryana Nikay Chunav Results: हरियाणा के 10 शहरों में हुए नगर निगम चुनावों के लिए आज वोट काउटिंग हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड तोड़ जीत मिली। 9 शहरों में बीजेपी के मेयर चुने गए। गुरुग्राम, फरीदाबाद से लेकर सोनीपत, पानीपत तक भाजपा को शानदार जीत मिली। मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत का परचम लहराया। वहीं कांग्रेस का खाता एक भी सीट पर नहीं खुल सका। इसके अलावा 21 नगर परिषदों के चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। जुलाना नगर पालिका के चेयरमैन पद पर भी बीजेपी को जीत मिली है।

Haryana Nikay Chunav Results

हरियाणा निकाय चुनाव रिजल्ट 2025

हरियाणा के 10 नगर निगम चुनाव

  • पानीपत - कोमल सैनी (बीजेपी)
  • गुरुग्राम - राजरानी मल्होत्रा (बीजेपी)
  • फरीदाबाद - प्रवीण जोशी (बीजेपी)
  • अंबाला - शैलजा सचदेवा (बीजेपी)
  • यमुनानगर - सुमन बहमनी (बीजेपी)
  • हिसार - प्रवीण पोपली (बीजेपी)
  • करनाल - रेणु बाला गुप्ता (बीजेपी)
  • रोहतक - रामअवतार वाल्मिकी (बीजेपी)
  • सोनीपत - राजीव जैन (बीजेपी)
  • मानेसर - डॉ. इंद्रजीत यादव (निर्दलीय)

End of Feed